फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप खाई में गिरने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूूूणी (चंबा)। लचोड़ी-अथेड़ मार्ग पर कटारा के समीप जीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गगन सिंह पुत्र नरेश निवासी भैडोई के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को जीप वाहन लेकर उपरोक्त मार्ग पर तेलका की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कटारा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसकी वजह से जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में जीप गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे चालक को निकालकर सड़क पर पहुंचाया। इससे पहले कि उसे अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तीसा भेजा गया। यहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
इसके साथ ही घटना होने के कारणों को लेकर जांच पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि मार्ग पर जीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें