फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल

Thu, 24 Dec 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 चंबा-पठानकोट मार्ग पर सुल्तानपुर में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए हैं। इनमें से एक को गंभीर हालत में उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

 मृतक की पहचान सूरज शर्मा उम्र 22 वर्ष पुत्र अशोक कुमार निवासी ओबड़ी के रूप में हुई है। जबकि घायलों में मोटरसाइकिल चालक विशाल उम्र 23 वर्ष पुत्र उत्तम और अजय उम्र 32 पुत्र प्रेम कुमार दोनों निवासी ओबड़ी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात करीब ग्यारह बजे तीनों युवक एक एप्लाइड फॉर बुलेट पर सवार थे।
विज्ञापन


 तेज रफ्तारी की वजह से चालक ने सुल्तानपुर में बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे के दौरान सूूरज शर्मा उछलता हुआ दुकान के शटर से जा टकराया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य अलग-अलग जगह पर जा गिरे।

मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां उपचार के बाद विशाल को टांडा रेफर कर दिया गया, जबकि अजय का उपचार चंबा में ही चल रहा है। हादसे में मारे गए सूरज का शव वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन




इनसेट


चालक के खिलाफ मामला दर्ज : पुलिस

उधर, डीएसपी चंबा हेडक्वाटर वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने वाहन चालकों को लापरवाही से वाहन न चलाने की हिदायत दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें