फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदासपुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन वाहन क्षतिग्रस्त

Mon, 23 Nov 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 चंबा-करियां सड़क मार्ग पर हरदासपुरा में एक अज्ञात गाड़ी ने तीन वाहनों को भारी नुुकसान पहुंचाया है। रविवार देर रात के समय जब ये तीनों वाहन सड़क किनारे खड़े थे तो उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने इन वाहनों को जोरदार टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन



इस हादसे में एक आल्टो कार, एक मोटरसाइकिल व एक टैंपो क्षतिग्रस्त हुआ है। अज्ञात वाहन की टक्कर से सबसे ज्यादा नुकसान आल्टो कार को हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आल्टो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देर रात के समय होने से गाड़ी के अंदर कोई भी नहीं था। इसके कारण सिर्फ वाहनों को ही नुकसान पहुंचा है।


अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रभावितों ने सीटी चौकी में शिकायत भी कर दी है परंतु अभी तक उस अज्ञात वाहन के बारे में कोई भी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों विजय कुमार, देवराज, रिंकू, शशि, राकेश, नेक सिंह और अजय कुमार ने बताया कि जहां पर यह हादसा हुआ है, वहां पर सड़क भी काफी चौड़ी है। यह वाहन रोज रात के समय इसी स्थान पर खड़े होते हैं।
विज्ञापन



 उन्होंने कहा कि देर रात का समय होने के कारण कोई भी अज्ञात वाहन के बारे में नहीं जान सका। रात के समय जोरदार आवाज होने से आसपास के लोग उठकर वहां पहुंचे तो वहां पर तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके थे। साथ ही टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन वहां से फरार हो चुका था। उन्होंने पुलिस में उस अज्ञात वाहन की शिकायत दर्ज करवा दी है और अज्ञात वाहन को जल्द हिरासत में लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें