फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंडा के समीप खाई में लुढ़की पिकअप, सवार घायल, चालक मौके से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। चंबा-कोहलड़ी मार्ग पर रिंड़ा के समीप एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक सहित एक सवार व्यक्ति घायल हो गया। यह हादसा सोमवार को देर शाम हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना से टीम घटनास्थल में पहुंची। हादसे के दौरान चालक मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरे घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के दौरान घायल महिंद्र सिंह पुत्र चुआ राम निवासी गांव डुल्ला को मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने चालक जसवंत सिंहनिवासी डुल्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही चालक को थाने में तलब किया है।
जानकारी के अनुसार चालक गाड़ी लेकर डुल्ला की तरफ आ रहे थे। गाड़ी में महिंद्र कुमार भी सवार था। रिंडा के समीप जैसे ही गाड़ी पहुंची तो चालक नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। गाड़ी गिरने की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गाड़ी गिरने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जबकि गाड़ी में सवार घायल महिंद्र को स्थानीय लोगों ने चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें