फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजली-कल्हेल मार्ग पर निजी आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चंबा-कल्हेल-बंजली मार्ग पर कल्हेल के समीप भल्ली घराट नामक स्थान कार 400 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। सोमवार को ग्रामीणों ने खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देख अन्य लोगों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर शव का तीसा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी अनुसार कार एचपी 73 - 5742 रविवार रात को दुर्घटनाग्रस्त हुई है, लेकिन इसकी जानकारी सोमवार सुबह लोगों को मिली। बताया जा रहा है कल्हेल के समीप कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सुबह आसपास के लोगों ने नाले में पड़ी कार देखी। यहां जाकर उन्होंने देखा कि कार में सवार गुड्डू राम निवासी द्रबला पंचायत कल्हेल की मौत हो चुकी है जबकि नारायण सिंह निवासी कल्हेल गंभीर रूप से घायल था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिना वक्त गवाएं पुलिस को सूचित कर बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और घायल को खाई से निकालकर वाहन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज चंबा भिजवाया गया।
यहां पर घायल को प्राथमिक उपचार दिए के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसएचओ तीसा सन्नी गुलेरिया ने बताया कि चंबा- कल्हेल-बंजली मार्ग पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें