फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में घटित घटना के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चंबा कॉलेज में जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुराचार और हत्या के मामले का प्रदर्शन के जरिये विरोध किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ढाल सिंह ने बताया कि हैदराबाद में घटित हुई घटना ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है।
महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य की सरकार से मांग की कि हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ ऐसा दुराचार करने वाले आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। जिससे देश में कोई भी दोबारा ऐसी घटना को अंजाम न दे सके।
विज्ञापन

अगर इस मामले में सरकार की ओर से कड़ा संज्ञान नहीं लिया गया तो प्रदेश नहीं बल्कि पूरे देश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन शुरू करेगी। इसके बाद जो भी परिस्थिति पैदा होगी। उसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस मौके पर एबीवीपी चंबा इकाई के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें