फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: केंद्रीय मंत्री से मिली एबीवीपी स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एबीवीपी ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मांग की है कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा जाए। साथ ही जिले की अन्य जिलों से कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाए।
विज्ञापन

दो दिवसीय चंबा दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से इकाई कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्पित जरयाल ने की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार ने चंबा को मेडिकल कॉलेज की सौगात तो दी है लेकिन मरीजों को भरपूर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में उन्हें टांडा का रुख करना पड़ रहा है।
बेहतर कनेक्टिविटी न होने के कारण मरीजों को टांडा पहुंचाने के लिए काफी समय लग जाता है। इससे मरीज की कई बार मौत भी हो जाती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मांग की है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं समेत अन्य जिलों से कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाए। इस मौके पर अजय कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें