फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भूस्खलन से मलबे में दबीं 14 भेड़-बकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन से मलबे में दबीं 14 भेड़-बकरियां
विज्ञापन

कुलयाड़ा नाला में हपाड़ी से अचानक गिरा मलबा
प्रशासन ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए मौके पर भेजा पटवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह के कुलयाड़ा नाला में भूस्खलन की चपेट में आने से दो भेड़ पालकों की 14 भेड़-बकरियां दब गईं। इससे भेड़ पालकों को लाखों का नुकसान हुआ है। घटना रविवार शाम की है। भारी बारिश से बचने के लिए भेड़ पालकों ने अपनी भेड़-बकरियों को कुलयाड़ा नाला के पास पहाड़ी के साथ खड़ा कर दिया। यहां पर अचानक भूस्खलन हो गया। इससे 14 भेड़-बकरियां मलबे में दब गईं जबकि अन्य तितर-बितर हो गईं। उन्हें भेड़ पालकों ने बाद में ढूंढ कर इकट्ठा किया। मलबे में दबीं भेड़-बकरियों को जब भेड़ पालकों ने बाहर निकाला तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसको लेकर उन्होंने तहसीलदार चुराह को इसकी सूचना दी। उन्होंने पटवारी को मौके पर भेजा। पटवारी ने अपनी रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को सौंप दी है। अभी तक प्रभावित भेड़ पालकों को प्रशासन की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की गई है।
विज्ञापन


याकूब पुत्र हसन निवासी गांव बगोड़ी की नौ भेड़-बकरियां और प्यारदीन पुत्र जमालदीन निवासी गांव कुंडोड़ी की पांच भेड़ें मलबे में दबकर मर गईं। तहसीलदार आशीष ठाकुर ने बताया कि कुलयाड़ा नाला में भूस्खलन होने से दो भेड़ पालकों की भेड़-बकरियां दबने की सूचना मिली है। नुकसान का आकलन तैयार करने के लिए संबंधित पटवारी को भेजा है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित भेड़ पालकों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें