फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अभिनव हॉकी क्लब ने पंचकूला को 4-0 से हराया

Sun, 28 Jul 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में मिंजर को लेकर हॉकी मैच के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के उपलक्ष्य पर हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्यातिथि आचार्य महावीर ने खिलाड़ियों से परिचय किया और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला हॉकी एसोसिएशन के सचिव मुकेश बेदी ने बताया कि हर साल मेले के उपलक्ष्य पर हॉकी प्रतियोगिता करवाई जाती है। देश भर से टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहुंचती हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर और गर्ल्स हॉस्टल माजरा के बीच हुआ। यह मैच खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर ने 1-0 से जीता। दूसरा मैच हरियाणा हॉकी क्लब पंचकुला और अभिनव आंबेडकर क्लब उत्तरप्रदेश के बीच हुआ। इसमें अभिनव हॉकी क्लब ने हरियाणा हॉकी क्लब पंचकूला को 4-0 से हराया। तीसरा मैच यूनाइटेड क्लब दिल्ली और खालसा अकादमी अमृतसर के बीच खेला गया। इसमें खालसा हॉकी अकादमी ने 1-0 से यूनाइटेड क्लब दिल्ली को पराजित किया। विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। मुकेश बेदी ने बताया कि मैचों के दौरान चौगान में खासी भीड़ रही। लोगों ने हॉकी के मैचों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें