फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज के बाहर चाय पी रहे युवक पर चाकू से हमला

Tue, 21 Oct 2025 09:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा एंव अस्पताल के बाहर तरुण कुमार निवासी मोहल्ला ओबड़ी की गर्दन पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में घायल तरुण कुमार ने बताया कि 18 अक्तूबर को वह अपने भाई करण कुमार के साथ अपने बीमार पिता भवन कुमार के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। रात करीब 8:30 बजे जब वह, उसका भाई करण और उनका एक दोस्त मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान आरोपी सुमित ने चाकू से उसकी पीछे गर्दन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

चाकू के वार से लहूलुहान होने पर आरोपी सुमित ने वहां से भाग गया। करण कुमार और दोस्त विनय कुमार उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा के भीतर ले गए। जहां पर उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। दोनों पक्षों को थाने तलब किया है। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें