फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मौत के एक साल बाद भी मृतक के नाम से पहुंचा सेब पौधों की खरीद का टेंडर

Sat, 31 Oct 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा में 15 लाख की निविदा प्रक्रिया पर आरटीआई से खुलासा, तीन आवेदकों में शामिल था मृत व्यक्ति का नाम
विज्ञापन

तीन में से दो नर्सरियों के पंजीकरण और लाइसेंस पर भी उठे सवाल, बीडीओ ने जांच का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। सेब के पौधों की खरीद के लिए सरकारी निविदा प्रक्रिया में ऐसा नाम शामिल मिला है, जिसकी मौत आवेदन आमंत्रित होने से करीब एक साल पहले हो चुकी थी।
मामला तीसा की 36 पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान करीब 15 लाख रुपये के सेब पौधों की खरीद से जुड़ा है। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मिले दस्तावेजों में मृत व्यक्ति के नाम से निविदा में आवेदन दर्ज होने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा प्रक्रिया में शामिल तीन में से दो नर्सरियों के पंजीकरण और लाइसेंस को लेकर भी सवाल उठे हैं।
विज्ञापन

पूर्व जिला परिषद सदस्य कर्म चंद ठाकुर ने आरटीआई से प्राप्त रिकॉर्ड के आधार पर यह मामला उठाया है। दस्तावेजों के अनुसार, 11 अगस्त 2022 को सेब के पौधों की खरीद के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। इसमें तीन लोगों के नाम से आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें एक व्यक्ति की मृत्यु पहली मई 2021 को हो चुकी थी। यानी उसकी मौत के करीब 15 महीने बाद भी उसके नाम से निविदा प्रक्रिया में आवेदन दर्ज किया गया। हालांकि, इस व्यक्ति की निविदा स्वीकृत नहीं हुई थी।

दो नर्सरियों की वैधता पर भी सवाल
पंचायती राज वित्तीय नियम 67 (5) के तहत तीन व्यक्तियों या फर्मों से कोटेशन लेने का प्रावधान है। आरोप है कि निविदा प्रक्रिया में शामिल तीन में से दो नर्सरियों के पास न तो वैध लाइसेंस था और न ही बागवानी विभाग में उनका पंजीकरण था। इसके बावजूद उन्हें प्रक्रिया में शामिल किया गया। रिकॉर्ड के अनुसार, पंजीकृत नर्सरी संचालक राकेश कुमार की निविदा स्वीकृत हुई थी।
विज्ञापन


बीडीओ बोले, रिकॉर्ड खंगालेंगे
बीडीओ तीसा गोपाल सिंह ने बताया कि मामले से जुड़े रिकॉर्ड का अवलोकन कर आरोपों की जांच की जाएगी। तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें