फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंदिर में 50 रुपये मेहनताना, ऊपर से सिर पर मंडरा रहा तारों का खतरा

Fri, 16 Oct 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। ऐतिहासिक लक्ष्मीनारायण मंदिर में शौचालय की बदहाली, बजंतरियों के कम मेहनताने और गरुड़ भगवान की प्रतिमा के समीप से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तारों का मुद्दा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के समक्ष उठाया गया।
सांसद ने मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन और पुरातत्व विभाग से प्रभावी कदम उठाने की मांग की। समाजसेवी हर्ष कोमरॉय ने बताया कि मंदिर में वाद्य यंत्र बजाने वाले बजंतरियों को प्रतिदिन महज 50 रुपये मेहनताना मिलता है।
विज्ञापन

महंगाई के दौर में इतनी कम राशि से परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल है। उन्होंने बजंतरियों के मेहनताने में बढ़ोतरी की मांग उठाई। वहीं, मंदिर परिसर के बाहर गरुड़ भगवान की प्रतिमा के समीप से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली के तारों से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लोगों ने मंदिर परिसर के शौचालय की बदहाल स्थिति से होने वाली परेशानियों से भी सांसद को अवगत करवाया।
सांसद हर्ष महाजन ने संग्रहालय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार को जिले के ऐतिहासिक मंदिरों की सूची तैयार करने और वहां आवश्यक मरम्मत सहित अन्य कार्यों के एस्टीमेट बनाकर सौंपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में शौचालय की समस्या और मरम्मत कार्यों को लेकर पुरातत्व विभाग से चर्चा की जाएगी, ताकि जरूरी सुधार करवाए जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें