फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पशुओं के इलाज के लिए लगानी पड़ रही तीन किमी दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं के इलाज के लिए लगानी पड़ रही तीन किमी दौड़
विज्ञापन

त्रुणा में नहीं सुविधा, पशुपालकों को हो रही परेशानी
ग्रामीणों ने सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत गांव त्रुणा में पशु औषधालय की मांग जोर पकड़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र के तहत करीब छह गांव आते हैं। पशुपालकों को पशुओं की स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए चनेड़ का रुख करना पड़ता है, जो करीब तीन किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बारे में वे कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के तहत त्रुणा, समूई, घरडूई, द्रमटा, दड़ोगा, गनोड़ी आदि गांव आते हैं जहां काफी संख्या में पशुपालक हैं। ग्रामीणों रमेश कुमार, विक्की कुमार, रवि कुमार, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, अमरेंद्र सिंह, रोशन लाल, देवी राम और सुनील कुमार ने बताया कि कई बार पशुओं के बीमार होने पर चनेड़ तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पशुओं की मौत भी हो सकती है। बताया कि अगर यहां पशु औषधालय खुलता है तो पशुपालकों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें घर-द्वार ही पशुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं मिल जाएंगी। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बारे में वे सरकार को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और सदर विधायक से मांग की है कि जल्द त्रुणा में पशु औषधालय खोला जाए।
विज्ञापन

विधायक नीरज नैयर का कहना है कि इसके बारे में ग्रामीणों ने उन्हें अवगत करवाया है। विभागीय अधिकारियों को संभावनाएं तलाशने के बारे में निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें