चंबा-करियां मार्ग पर हरदासपुरा के पास जलता बुलेट। संवाद
- फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-करियां मार्ग पर हरदासपुरा में सड़क किनारे खड़ी बुलेट में अचानक आग भड़क गई। घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की है। पेट्रोल की टंकी में भड़की आग देखते ही देखते पूरी बाइक में फैल गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने मिट्टी फेंककर आग बुुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी।
इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने पानी की बौछार करके बुलेट में लगी आग को बुझाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बाइक मुकेश शर्मा निवासी सुराड़ा की थी। गनीमत यही रही कि बाइक में आग सड़क किनारे खड़ा करने के बाद लगी। चलती बाइक में आग लगने से चालक को भी नुकसान पहुंच सकता था।
कार्यकारी फायर अधिकारी चैन सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। बाइक में लगी आग को पानी की बौछार करके बुुझा दिया गया।