फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चंबा-तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर देहग्रां के समीप बोलेरो जीप के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को सिविल अस्पताल तीसा में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान भीम सिंह (33) पुत्र नर सिंह निवासी गांव सेंठा डाकघर बैरागढ़ तहसील चुराह के रूप में हुई जबकि घायल की पहचान कमलेश कुमार पुत्र भागीराम निवासी सेंठा के रूप में हुई। जीप को भीम सिंह चला रहा था। दोनों शनिवार को सुबह 7:00 बजे जीप में सवार होकर तरेला से बैरागढ़ की तरफ जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी सत्यास के पास पहुंची तो अचानक चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
गाड़ी को नीचे गिरता देख मदद के लिए आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने जीप में सवार दोनों लोगों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। इसमें चालक की गंभीर जख्मों की वजह से मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि दुर्घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें