फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दुकान के बाहर खड़ी को तेज रफ्तार आई कार ने मारी टक्कर

Mon, 30 Mar 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में तड़ोली के पास दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियां।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तड़ोली नामक स्थान पर मेकेनिक की दुकान के बाहर खड़ी कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित नवीन कुमार ग्राम धरयाली डाकघर सरोल ने बताया कि रविवार को उन्होंने अपनी दुकान के बाहर हुंडई क्रेटा कार पार्क की थी। सुबह लगभग 9:30 बजे दुकान का शटर खोला और अंदर से मोटरसाइकिल निकाल रहे थे। तभी स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर में वाहन रुक गया और डिजायर उनके ऊपर से गुजर गई। स्विफ्ट डिजायर की बगल वाली सीट पर ड्राइवर के अलावा एक लड़का भी सवार था। उन्होंने खुद दरवाजा खोला और ड्राइवर को बाहर निकाला। चालक ने अपना नाम नीरज कुमार ग्राम सामुई डाकघर सिंगी कार में दूसरा सवार विशाल कुमार ने बताया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों पक्षों को थाने ब्यान दर्ज करवाने के लिए बुला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें