फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खेलते समय छत से गिरकर सात साल के बच्चे की मौत

Tue, 23 Dec 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर के घरेड़ पंचायत के खौलेड़ गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेलते समय घर की छत से गिरकर सात साल के पुलकित कुमार पुत्र पंकज कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

घरेड़ पंचायत के प्रधान मिलाप चौहान ने बताया कि पुलकित अपने घर की छत पर खेल रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गया। उसे गंभीर चोटें आईं। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल पुलकित को भरमौर अस्पताल ले गए।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने पुलकित को मृत घोषित कर दिया। मिलाप चौहान ने पुलकित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिवेश वरयाल ने बताया कि बच्चे को भरमौर अस्पताल से चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें