फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुवाड़ी में प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई

Fri, 13 Nov 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से भटियात विधानसभा क्षेत्र स्तरीय प्रश्नोत्तरी एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एसडीएम भटियात मनीष कुमार सोनी और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण, मतदान के अधिकार और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका की जानकारी दी।
प्रतियोगिता में प्रियदर्शनी बीएड कॉलेज चुवाड़ी, पीएमजीएसएसएस चुवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड़, राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी, पीएमजीएसएसएस रायपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धाडू के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 10 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। यह स्पर्धा 18 नवंबर को चंबा में होगी। एसडीएम ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें