फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भद्रकाली के दरबार में लगी श्रद्धालुओं की कतार

Tue, 23 Sep 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भद्रकाली भलेई माता मंदिर मेंशीश नवाजने के लिए कतार मेंलगे श्रद्धालु। स्त्रोत-मंदिर प्रबंधन
विज्ञापन
चंबा। शारदीय नवरात्रों के प्रथम दिन जिला चंबा के सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति होने पर दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग जातर लेकर माता के दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा।
अल सुबह मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ हुआ, जिससे भक्तजन आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कर सकें। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी क्रमवार भक्तों को माता के दर्शन करवा रहे थे, ताकि भीड़ में कोई असुविधा न हो।

भद्रकाली भलेई माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि मंदिर प्रबंधन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करना है। पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता बना रहा और देर शाम तक भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजन, आरती और पूजा-अर्चना में भाग लिया, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें