फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कागजों में बना दिया पक्का पाथ, जमीनी स्तर पर नहीं हुआ काम

Wed, 22 Apr 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
उप तहसील धरवाला के तहत आते लुहारका में सरकारी धन के दुरुपयोग के लगे आरोप
विज्ञापन

साल 2023-24 में मनरेगा कार्य के तहत दर्शाया गया है पक्का पाथ लुकारका का कार्य
फर्जी मस्टररोल और जाली बिलों को पास करवा 53 हजार की राशि का कर दिया गबन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विकास खंड मैहला के लोथल में मनरेगा कार्य के तहत पक्का पाथ लुहारका में गड़बड़झाला होने की बात सामने आई है।
तत्कालीन प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक समेत अन्य कर्मचारियाें पर फर्जी मस्टररोल और बिल तैयार कर सरकारी धन का गबन करने के आरोप लगे हैं।
शिकायतकर्ता ने साफ किया है कि साल 2023-24 में मनरेगा कार्य के तहत पक्का पाथ लुहारका का कार्य कागजों में तो दर्शाया है जबकि वास्तविकता में हुआ ही नहीं है। रिकॉर्ड में फर्जी तरीके से मस्टररोल तैयार कर मजदूरी का भुगतान दिखाया गया है। सामग्री क्रम के नाम पर बिल बनाकर सरकारी धन निकालने की बात भी सामने आई है। शिकायत कर्ता मखोली राम ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर तत्कालीन पंचायत प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक समेत अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मखोली राम निवासी गांव लुहारका, डाकघर चूड़ी उप तहसील धरवाला ने बताया कि लोथल पंचायत के तहत लुहारका में मनरेगा कार्य के तहत पक्का पाथ का कार्य 2023-24 में कागजों में दर्शाया गया है। वास्तव में यह कार्य नहीं हुआ है। मस्टररोल के तहत 38,700 रुपये, 11,400 रुपये, 2560 रुपये और 1280 रुपये का भुगतान हुआ है। मस्टररोल में मजदूरों की उपस्थिति दर्शाकर भुगतान दर्शाया है। वास्तविकता में मौके पर न तो कोई कार्य हुआ है और न ही मजदूरों ने कोई कार्य किया है। इसके अलावा 17 मार्च 2024 के विभिन्न बिल में वाहन मद के तहत 31500, 38400, 55811 रुपये जैसी अत्यधिक राशि दर्शाई गई है। मौके पर वास्तविक कार्य या सामग्री परिवहन नहीं हुआ है। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद एडीसी को बीडीओ से बात कर मामले की जांच करवाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें