फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रावी के किनारे बनेगा खेल और सुकून का नया ठिकाना

Mon, 28 Sep 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसदन के समीप खाली हुआ स्थान, अब उसी जमीन पर आकार लेगा खेल सुविधाओं का नया केंद्र
विज्ञापन

भगोत में स्पोर्ट्स क्लब की तैयारी, खेलों के साथ रिवर व्यू रेस्टोरेंट की भी मिलेगी सुविधा
नगर परिषद ने पास किया प्रस्ताव, विधायक निधि और नप बजट से धरातल पर उतरेगी परियोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। रावी की लहरों के किनारे अब खेल प्रतिभाओं को निखारने और शहरवासियों को सुकून के पल बिताने के लिए नया ठिकाना मिलने जा रहा है।
नगर परिषद चंबा ने भगोत में स्पोर्ट्स क्लब विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर परिषद हाउस की बैठक में इसके निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। परियोजना को विधायक निधि और नगर परिषद के बजट से तैयार किया जाएगा।
प्रस्तावित क्लब में खेल और मनोरंजन, दोनों का संगम देखने को मिलेगा। यहां रिवर व्यू रेस्टोरेंट के साथ इंडोर खेलों की सुविधाएं विकसित करने की योजना है। टेबल टेनिस, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों के लिए व्यवस्था की जाएगी। बच्चों और खिलाड़ियों को अभ्यास के साथ प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षक की सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव भी है। क्लब का संचालन सदस्यता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की योजना के मुताबिक भगोत स्थित गोसदन के समीप इस परियोजना को विकसित किया जाएगा। इसके लिए स्थल को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गोसदन में रखे लावारिस मवेशियों को दूसरे गोसदनों में स्थानांतरित किया गया है, जिससे प्रस्तावित परियोजना के लिए जगह उपलब्ध हो सकी।

खिलाड़ियों को मिलेगा अभ्यास का बेहतर मंच
स्पोर्ट्स क्लब बनने से शहर के खिलाड़ियों को इंडोर खेलों के अभ्यास और प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। बच्चों को भी खेल गतिविधियों से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे खेल प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर माहौल उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


हाउस की बैठक में स्पोर्ट्स क्लब निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। क्लब बनने से खिलाड़ियों के साथ शहर के अन्य लोगों को भी सुविधाएं मिलेंगी। - राखी कौशल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें