फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी के जखराल में भीषण अग्निकांड, दुकान और कार समेत तीन वाहन राख

Fri, 21 Nov 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में सलूणी के जखराल में आग लगने से धूं धूं कर जलती कार।संवाद
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की किलोड़ पंचायत के जखराल गांव में वीरवार रात 12 बजे भयावह आग लगने से एक व्यक्ति की दुकान, उसमें रखा सामान, एक कार और दो बाइकें राख हो गईं। इसमें 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

आधी रात को लगी आग ने कुछ ही मिनटों में भयावह रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि कुछ ही समय में आसपास खड़े वाहन और एक दुकान इसकी चपेट में आ गई। हालांकि आग लगने का कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन आशंका है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, कांगड़ा से फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचा कर साक्ष्य जुटाए हैं।
जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले जिस स्थान पर फैलती दिखाई दी, वहां फॉरेस्ट गार्ड नवीन की निजी कार खड़ी थी। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही पलों में गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। अग्निकांड में उत्तम सिंह की दुकान और उसमें रखी सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इसके बाद विक्की और सुमित कुमार की बाइक भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर चौकी इंचार्ज पवन कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड की जानकारी मिलते ही एसएचओ किहार अखिलेख के निर्देश पर इंस्पेक्टर अनिल बालिया पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। वहीं, कार्यकारी एसडीएम अभिराय सिंह ने मौके पर पटवारी को भेजकर नुकसान का जायजा लेने और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। एसएचओ किहार अखिलेख ने बताया कि अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नुकसान का आकलन प्राथमिक स्तर पर शुरू कर दिया गया है और प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
ग्रामीणों में दहशत
रात के समय लगी आग ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। कई परिवार घरों से बाहर आ गए और देर रात तक जागते रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अग्निकांड के वास्तविक कारणों की जांच जल्द की जाए और प्रभावितों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें