फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गर्मी से राहत के लिए डलहौजी में जुटी पर्यटकों की भारी भीड़

Sun, 31 May 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन कारोबार में रौनक, होटल और स्थानीय व्यापारियों की बुकिंग फुल
विज्ञापन

स्कूलों की छुट्टियों और गर्मियों के मौसम में डलहौजी बना पसंदीदा पर्यटन स्थल

संबाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक इन दिनों डलहौजी का रुख कर रहे हैं। गर्मियों के पर्यटन सीजन के चलते यहां के अधिकांश होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे लगभग पूरी तरह भर चुके हैं।
डलहौजी की सुहावनी जलवायु, देवदार के घने जंगल और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। आसपास स्थित खज्जियार, डैनकुंड और पंचपुला जैसे पर्यटन स्थल भी सैलानियों की पहली पसंद बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल व्यवसायियों के अनुसार, आने वाले दिनों के लिए भी बड़ी संख्या में अग्रिम बुकिंग हो चुकी है। सप्ताहांत और स्कूलों की छुट्टियों के कारण पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है। पर्यटन की बढ़ती आमद से होटल, रेस्तरां, टैक्सी ऑपरेटर और स्थानीय व्यापारी भी खुश हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार का पर्यटन सीजन बेहतर रहने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें