फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बीच रास्ते में बंद हो गई सरकारी बस, ठंड में ठिठुरते रहे 20 यात्री

Thu, 27 Nov 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। घटगला-डलहौजी रूट पर सरकारी बस तकनीकी खराबी के कारण गोली के पास आधे सफर में ही रुक गई। इससे कड़ाके की ठंड में बस में सवार लगभग 20 यात्री ठिठुरते रहे। करीब एक घंटे देर इंतजार के बाद बस को दोबारा चालू किया गया। इसके बाद यात्री सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
विज्ञापन

यात्री अभिषेक कुमार, अमन कुमार, साहिल कुमार, मनीष कुमार, अशोक कुमार और रोहित ने बताया कि यह बस घटगला से सुबह 6 बजे डलहौजी के लिए चलती है। जिसका सबसे ज्यादा लाभ विद्यार्थियों को मिलता है, लेकिन बस के बीच रास्ते में खराब होने से यात्रियों को काफी देर तक परेशानी का सामना तो करना ही पड़ा, साथ ही गंतव्य तक भी देरी से पहुंचना पड़ा।
यह कोई पहली बार नहीं हुआ। पहले भी चलते-चलते बस के पहिये थम जाते हैं। खटारा बसें यात्रियों के लिए परेशानी बनती जा रही हैं। परिवहन निगम को नई बसें रूट पर भेजनी चाहिए, ताकि यात्री आधे रास्ते में परेशान न हो। वहीं, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि कई बस में तकनीकी खराबी आ जाती है। नई बसों की डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही चंबा डिपो को नई बसें मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें