लोक अदालत - हरिपुर स्थित पटवार भवन में राजस्व लोक अदालत पूर्वाह्न 11 बजे से लगेगी।
रैली - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी में एनएसएस शिविर में स्वयंसेवी नशे को लेकर रैली सुबह 10 बजे से निकालेंगे।
फुटबाल - चंबा के चौगान में शहर के युवा फुटबाल का अभ्यास सुबह 8 बजे से करेंगे।
क्रिकेट - पुलिस मैदान बारगाह में शहर के युवा क्रिकेट का प्रशिक्षण सुबह 8 बजे से लेंगे।
प्रशिक्षण - मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के सभागार में आशा फैसिलिटेटर के लिए प्रशिक्षण पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा।