फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आठ चालकों से वसूला 70 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ की टीम ने तुन्नूहट्टी में की कार्रवाई
विज्ञापन

जुर्माना भरने के लिए दिया एक सप्ताह का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के तुन्नूहट्टी क्षेत्र में आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) की ओर से जांच अभियान चलाया गया। इसमें आठ चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन चालकों से कुल 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। परिवहन विभाग ने क्षेत्र में नाका लगा रखा था। कई गाड़ियां बिना परमिट और बिना टैक्स के सड़कों पर दौड़ रही थीं। यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालकों को एक सप्ताह के भीतर जुर्माना भरने का समय दिया गया।
विज्ञापन

इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य सड़कों पर नियमों का पालन सुनिश्चित करना और अवैध रूप से चल रही गाड़ियों पर लगाम लगाना होता है। चालकों ने यदि समय पर जुर्माना नहीं भरा तो आगे की सख्त कार्रवाई भी हो सकती है। चालकों के वाहन जब्त भी किए जा सकते हैं या फिर इनके खिलाफ कोर्ट में केस चलाया जाएगा। आरटीओ चंबा राम प्रकाश का कहना है कि परिवहन विभाग की ओर से लगाए गए नाके पर जांच के दौरान कई वाहन बिना परमिट और बिना टैक्स के दौड़ाते हुए पकड़े गए। विभाग ने चालकों को एक सप्ताह के भीतर जुर्माना भरने के निर्देश दिए हैं। तय समय में जुर्माना न भरने की स्थिति में विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें