फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बड़ोह के पास बीच सड़क खराब हुई भंजराड़ू-परवाणू रूट की बस

Mon, 26 Oct 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भंजराडू - परमाणु रूट पर खराब ख़डी सरकारी बस : संवाद
विज्ञापन
एकमात्र सरकारी बस ठप होने से 15 पंचायतों के यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन

कुछ यात्री लौटे घर, तो कुछ ने निजी वाहनों से तय किया सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भंजराड़ू से परवाणू जाने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस रविवार को बड़ोह के पास बीच सड़क खराब हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। आगे जाने का साधन नहीं मिलने पर कुछ यात्री घर लौट गए, जबकि कुछ निजी वाहनों से गंतव्य तक पहुंचे।
यात्री मनोहर लाल, उत्तम सिंह, कैलाश कुमार, जीवन कुमार, हेम राज और पूर्ण चंद ने बताया कि इस रूट पर निगम की एक ही बस चलती है, जो सप्ताह में कई बार खराब हो जाती है। ऐसे में यात्रियों को बच्चों के साथ बीच रास्ते में फंसना पड़ता है। इस बस से करीब 15 पंचायतों के लोग सफर करते हैं। उन्होंने निगम से लंबे समय से इस रूट पर नई बस भेजने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई नई बस उपलब्ध नहीं करवाई गई। यात्रियों ने निगम से जल्द नई बस भेजने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आई थी, जिसे जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। नई बस उपलब्ध होने पर उसे इस रूट पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें