फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाईवे किनारे दो दिन से खड़ी खराब सरकारी बस

विज्ञापन
परेल में खराब ख़डी सरकारी बस : संवाद
विज्ञापन
चनेड़ (चंबा)। परेल में हाईवे किनारे एचआरटीसी की खराब बस पिछले दो दिन से खड़ी होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हाईवे के एक ओर बस खड़ी है, जबकि दूसरी ओर सड़क की हालत पहले ही खस्ताहाल है। ऐसे में वाहनों को निकलने के लिए सीमित जगह मिल रही है, जिससे यहां बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। बस के सड़क किनारे खड़े रहने से पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। वाहन चालकों को भी इस स्थान से गुजरते समय काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों अर्जुन कुमार, ललित कुमार, किशोरी लाल, करण कुमार, नेक कुमार आदि ने बताया कि बस पिछले दो दिन से खराब हालत में खड़ी है लेकिन परिवहन निगम की ओर से इसे हटाने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। लोगों ने मांग की है कि खराब बस को जल्द सड़क के किनारे से हटाया जाए। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मेकेनिक को भेजा गया है। बस को जल्द दुरुस्त करके हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें