फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावी नदी पर परेल में इस साल के अंत तक तैयार होगा पुल

विज्ञापन
मथुरा से चंबा पहुंचा परेल पुल के लिए स्टील का सामान। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। रावी नदी पर परेल में इस साल के अंत तक पुल बन कर तैयार होगा। मथुरा स्थित कंपनी की वर्कशॉप में 70 मीटर स्पैन का स्टील तैयार हो रहा है। जैसे-जैसे ये हिस्से तैयार हो रहे हैं, उन्हें चंबा पहुंचाने का कार्य भी आरंभ हो चुका है। रावी नदी पर परेल में पुल बनने से विस क्षेत्र चंबा, चुराह और सलूणी की हजारों की आबादी को आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि परेल में वर्ष 2002 में लोनिवि द्वारा एक करोड़ 99 लाख की राशि से बनने वाले पुल का टेंडर आवंटित किया था। जिसके उपरांत वर्ष 2005 में 95 मीटर कंकरीट स्पैन का पुल बन कर तैयार हो गया। पुल के निर्मित होने व वाहनों की आवाजाही सुचारु रहने के 12 वर्ष बाद 19 अक्तूबर 2017 को दिवाली की सुबह पुल गिर गया। जिसके बाद लोनिवि ने जांच बिठाई। विभाग द्वारा ठेकेदार को इस बारे में नोटिस जारी किया। नोटिस मिलने पर ठेकेदार ने दोबारा उक्त पुल को तैयार करने की हामी भर दी। बहरहाल, सरकार ने शर्त रखी की ठेकेदार को अपने स्तर पर बिना किसी शुल्क के पुल तैयार करना होगा। जिसके बाद पुल निर्माण कार्य ठेकेेदार द्वारा आरंभ करवाया गया। पुल के निर्माण कार्य में 25 आरसीसी स्लैब डाला गया है। जबकि, 70 मीटर स्टील के हिस्से कंपनी की वर्कशॉप मथुरा में तैयार किए जा रहे हैं। विभागीय निगरानी में ठेकेदार को ढाई वर्ष में गिरे पुल को दोबारा बनाने का लक्ष्य दिया गया। जिसके तहत अब इस साल में ही पुल तैयार करना होगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि रावी नदी पर परेल में बन रहे पुल का कार्य ठेकेदार को इस साल के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय देखरेख में पुल का निर्माण कार्य हो रहा है। मथुरा से स्टील के हिस्से बन कर अब निर्माणस्थल पर पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें