फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर कूड़ा उठाना 20 रुपये महंगा

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। घर से कूड़ा उठाने की योजना दीपावली के बाद महंगी होने वाली है। नगर परिषद ने कूड़ा उठाने का चार्ज बढ़ा दिया है। अभी तक इस योजना का लाभ शहरवासियों को 30 रुपये मासिक दर से मिल रहा था। पहली नवंबर से इसमें बीस रुपये की बढ़ोतरी कर 50 रुपये कर दिया है। योजना का प्रारूप मौजूदा दौर में जारी क्रम के अनुसार ही रहेगा। सफाई कर्मचारी रोजाना घर आएंगे और सुबह कूड़ा लेकर जाएंगे। शहर में गंदगी से निजात पाने के लिए नगर परिषद ने करीब एक साल पूर्व ही घरों से कूड़ा उठाने की योजना शुरू की थी। इस योजना में शहर के सभी वार्ड एक साथ जोड़े गए थे। हालांकि उम्मीद के मुताबिक योजना 100 प्रतिशत परिणाम तो नहीं दे पाई, लेकिन शहर में जगह-जगह लगने वाले कूड़े के ढेर से काफी निजात मिली। हालांकि यह योजना बीच में बंद हो गई थी। अब इसे दोबारा से नए सिरे से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


नप का सही कदम
नगर परिषद क्षेत्र में सफाई ठेकेदार सुबोध पाठक का कहना है कि सफाई कर्मचारियों पर खर्च हो रही राशि के मुकाबले में लोगों से वसूली जा रही राशि काफी कम थी। सफाई के खर्च को देखते हुए इसे बढ़ाया जाना जरूरी था और नगर परिषद ने काफी देर बाद ही सही, लेकिन एक बेहतर कदम उठाया है।

कूड़ा देना अनिवार्य
नगर परिषद की अध्यक्ष अनीता ठाकुर का कहना है कि नगर परिषद डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना को सफल बनाना चाहती है। कूड़ा उठाने की दर में बढ़ोतरी के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी परिवार इस योजना से बाहर न हो। सभी शहरवासी अपना कूड़ा सुबह दरवाजे पर आने वाले कर्मचारी को ही दें। यदि कोई व्यक्ति बाहर गली में या खुले में कूड़ा फेंकता हुआ मिला, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। घरों से कूड़ा उठाने के लिए सुबह आठ से नौ बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। चौगान वार्ड से इस योजना को शुरू किया जाएगा। इस योजना को पूरे शहर में तभी लागू किया जाएगा, जब चौगान वार्ड में इसका परिणाम ठीक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें