फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए भटक रहे बच्चे

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। सनवाल पंचायत की प्राथमिक पाठशाला गुआड़ी में पेयजल की कमी से मिड-डे मील योजना प्रभावित हो रही है। स्कूल में दो माह से पानी नहीं आ रहा है और मिड-डे मील बनाने के लिए कर्मचारियों को 200 मीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं स्कूल में खाना खाने के बाद बच्चों को भी पानी के लिए इतनी की दूरी तय करनी पड़ रही है। स्कूल में जारी पेयजल किल्लत के संबंध में कई बार विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक विभाग की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। स्कूल में 61 बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। स्कूल के एसएमसी प्रधान मुनियान खान ने बताया कि स्कूल के लिए पानी 200 मीटर दूर लंगेण से भरकर लाना पड़ रहा है। स्कूल के लिए पाइप तो बिछाई गई है, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं दी गई है। पानी न होने से स्कूल में मिड-डे मील का खाना बनाने वाले कर्मियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पानी न होने से बच्चों को खाना तो स्कूल मेे खिलाया जाता है, लेकिन पानी के लिए लंगेण जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों मुकेश, रवि, जितेश, पवन, करण, रिंकू, संजीव का कहना है कि कई बार इस बारे में आईपीएच विभाग से बात की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। स्कूल के समय में बच्चे सड़कों पर पानी पीने के लिए चले रहते हैं एसएमसी कमेटी ने मांग की है कि जल्द स्कूल में पानी की सप्लाई की जाए। यदि समय रहते स्कूल में पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो स्कूल प्रबंधन समिति आंदोलन भी कर सकती है।
विज्ञापन

उधर सेई मंडल के आईपीएच कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें इसके बारे में शिकायत मिली है। उन्होंने स्कूल का दौरा भी किया है। जल्द ही स्कूल में पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें