फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाइयों, देसी घी के सैंपल भरे

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को शहर की करीब 20 दुकानों में छापेमारी की। इसके चलते मिठाइयों व देसी घी के सैंपल भरे गए। इन सभी सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। यदि सैंपल फेल हुए तो संबंधित दुकानदार विभागीय कार्रवाई की जद में होंगे और उन्हें भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य बाजार, सुलतानपुर व बालू में दुकानों का औचक निरीक्षण कर सैंपल भरे। विभाग ने मिठाई में रसगुल्ले व बर्फी के अलावा चीनी व देसी घी के सैंपल लिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को दिवाली से पूर्व लगातार मिठाई में मिलावट की शिकायतें मिल रही हैं और इस पर ही शहर भर में दबिश अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान दिवाली तक जारी रहेगा। विभाग किसी भी कीमत पर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने देगा। शुरूआती चरण में अभियान सिर्फ चंबा शहर में चल रहा है, जबकि आने वाले दिनों में अभियान को अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जो भी मिलावट में संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को भरे गए सैंपल रंग और मिलावट में शक के आधार पर लिए गए हैं। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने चंबा बस अड्डे में मिलावटी पनीर बरामद किया था और शहर में अलग-अलग जगहों पर दबिश के दौरान मिलावटी मिठाई जब्त की थी। शहर में छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद के अलावा टीम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नरेश कुमार व जर्म सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन


बाहरी सप्लाई पर नजर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक गुप्ता का कहना है कि विभाग बाहर से आने वाली सप्लाई पर भी कड़ी नजर रख रहा है। बस में बिना बिल या मुहर के कोई मिठाई या खाद्य सामग्री चंबा लाई जाती है, तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी की निगरानी में टीम का गठन कर लिया है और यह टीम शहर भर में दबिश अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें