फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न शौचालय सुविधा, न कूड़ेदान

Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत समोट में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। यहां के टैक्सी स्टैंड में जहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, वहीं शौचालय न होने से गंदगी का आलम बना हुआ है। इससे सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत छेड़े गए स्वच्छता अभियान की पोल खुलती नजर आ रही हैं। समोट बाजार में आज तक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है। ऐसे में कारोबारी व बहार से आने वाले लोग टैक्सी स्टैंड के पास खुले में गंदगी फैलाने को मजबूर हो रहे हैं। यही नहीं बाजार का सारा कूड़ा कर्कट लोग यहां आकर फेंक देते हैं, क्योंकि यहां पर कूड़ेदान तक नहीं है। इसके चलते सारा कूड़ा खुलें में फेंका जा रहा है। इस कारण यहां पर काफी बदबू फैल रही है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


औपचारिकता में सिमटा अभियान
स्थानीय निवासी बंटा, सुरजीत, संजीव, राजू, रवि, अजय कुमार, विपन कुमार, ओम प्रकाश, राहुल और दिनेश कुमार ने बताया कि शौचालय के अभाव के कारण पूरा टैक्सी स्टैंड गंदगी से भरा रहता है। इसके अलावा चारों और बदबू फैल रही है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी व समाजसेवी संस्थाएं अभियान चलाकर मात्र औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन व स्थानीय पंचायत से मांग की है कि यहां पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाए। इसके अलावा कूड़े के लिए कूड़ेदान की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को गंदगी से निजात मिल सके।

शौचालय के निर्माण के लिए करीब एक लाख 80 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है, लेकिन जमीन न मिलने के कारण शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है। जैसे ही जगह मिलती है, तो शौचालय का निर्माण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-किरण बाला,
पंचायत प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें