फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिल्ह में बनेगा सामुदायिक भवन

Tue, 24 Jun 2014 05:32 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
लिल्ह में बनेगा सामुदायिक भवन
विज्ञापन

चंबा। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने लिल्ह गांव में 49 लाख की लागत से बनने वाले जलागम विकास समन्वयक कार्यालय एवं सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मध्य जलागम परियोजना के दूसरे चरण में 230 करोड़ खर्च किए जाएंगे। दूसरे चरण में प्रदेश की 108 पंचायतों को शामिल किया गया है। जलागम परियोजना के तहत आने वाली पंचायतों की संख्या आज 710 हो गई है।
उन्होंने कहा कि होली को जिला कांगड़ा से सुरंग के माध्यम से जोड़ने के लिए नई परियोजना पर काम चल रहा है। तालंग जोत क्षेत्र से सुरंग निर्माण की संभावनाओं को लेकर सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। बहु प्रतीक्षित रोहतांग सुरंग का कार्य भी अगले दो सालों में पूरा होने वाला है। सुरंग का करीब साढ़े चार किलोमीटर हिस्सा बन चुका है। पूर्व केंद्र सरकार ने पठानकोट-चंबा-भरमौर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के तौर पर विकसित करने की मंजूरी देकर जिले के बहुआयामी विकास की दिशा तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजमार्ग के निर्माण के लिए धनराशि मंजूर भी की जा चुकी है। वनमंत्री ने बाद में धरवाला में 41.11 लाख की लागत से निर्मित होने वाले एक्वोरियम एवं म्यूजियम केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस अवसर पर मत्स्य विभाग के अतिरिक्त सचिव बीआर कमल, निदेशक गुरचरण सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष अमित भरमौरी, वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल एआरएम रेड्डी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें