फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में प्रिंट रेट से महंगा बिक रहा दूध-दहीं

Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा। जिला में दूध एवं दहीं के दाम प्रिंट रेट से ज्यादा वसूले जा रहे हैं। दूध की थैली के दाम दो से चार रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। वहीं दहीं के 200 ग्राम के डिब्बे पर ही दो रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे हैं। इससे जिला के उपभोक्ताओं को हर रोज हजारों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। वहीं मुनाफाखोरी पर जिला प्रशासन का ढुलमुल रवैये के कारण आम आदमी इस लूट के खिलाफ मन मारने को मजबूर है। इसके अलावा ठंडे एवं मिनरल वाटर सहित अन्य वस्तुओं का भी यही हाल है। विक्रेताओं की मनमर्जी लोगों की जेबों पर भारी पड़ रही है।
उपभोक्ता अविनाश कुमार, शेर सिंह, जोगिंद्र कुमार, अजय कुमार, शुभम, दिनेश और विनय ने बताया कि दूध की आधा लीटर की थैली पर प्रिंट रेट 21 रुपये होता है, जबकि उपभोक्ताओं को दुकानदार 23 रुपये में दूध बेच रहे हैं। इसी तरह दहीं के 200 ग्राम के एक कप का मूल्य 13 रुपये होता है। दुकानदार उपभोक्ताओं से 15 रुपये वसूल रहे हैं। इस प्रकार उपभोक्ताओं से दो रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुकानदारों की मनमर्जी उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ रही है। हैरानी की बात है कि प्रशासनिक अधिकारी हर माह बैठकें करके प्रिंट रेट से ज्यादा दाम वसूलने पर अखबारी चेतावनियां तो जारी कर रहे हैं, मगर हकीकत में कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
उधर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक मोहन सिंह ने बताया कि इस संबंध में व्यापार मंडल के प्रधान से बात की जाएगी। इसके बावजूद दुकानदार तय रेट से ज्यादा दूध एवं दहीं बेचते हैं तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, चंबा के एसडीएम बचन सिंह ने बताया कि एमआरपी से ज्यादा दाम नहीं वसूले जा सकते। इस संबंध में संबंधित विभाग से जांच करवाई जाएगी कि ऐसा क्यों किया जा रहा है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें