फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ को नहीं ठिठुरना पड़ेगा ठंड में

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अस्पतालाें में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को सर्दी से ठिठुरना नहीं पड़ेगा। रोगी कल्याण योजना के तहत हर अस्पताल में हीटर की व्यवस्था होगी। इसके लिए तमाम अस्पतालों के एसएमओ को आदेश कर दिए गए हैं। सर्दी शुरू होने से पहले-पहले तमाम अस्पतालाें में एसएमओ को हीटर की व्यवस्था करनी होगी। सर्दी के मौसम में अस्पतालों में कोयले की व्यवस्था भी रहेगी। बिजली के गुल रहने पर स्टाफ को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले के भरमौर, होली, तीसा, डलहौजी और बनीखेत में सर्दी के मौसम में स्टाफ को काम निपटाना मुश्किल हो जाता है। समय रहते हीटर या कोयले की व्यवस्था न हो तो स्टाफ को सर्दी में ठिठुर कर ही काम करना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन जरूरत के हिसाब से हीटर की खरीददारी करेंगे। हीटर खरीदने के बाद एसएमओ को सीएमओ को भी अवगत करवाना होगा। वहीं, जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भी अस्पतालाें में हीटर मुहैया करवाने की मांग कर रहा है। हीटर की व्यवस्था हो जाने के बाद स्टाफ को ठिठुरती ठंड में काम नहीं करना पड़ेगा। हीटर सुविधा मिल जाने से स्टाफ को काम निपटाने में काफी सुविधा मिलेगी। इसी सप्ताह तमाम अस्पतालों में हीटर मुहैया हो जाएंगे। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान सतपाल ठाकुर ने बताया कि अस्पतालाें में समय रहते हीटर की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में अस्पतालों में स्टाफ को हीटर की सुविधा मिलनी चाहिए।
उधर, सीएमओ डा. राकेश वर्मा ने बताया कि अस्पतालों में एसएमओ को हीटर की खरीददारी करने के आदेश दे दिए हैं। तमाम अस्पतालों में हीटर मुहैया करवा दिए जाएंगे। इसके लिए रोगी कल्याण समिति से बजट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें