फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से कूड़ा उठाने का अभियान रुका

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद की घर-घर कूड़ा उठाने की मुहिम फेल होती नजर आ रही है। शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नप ने लगभग दो महीने पहले डोर टू डोर सफाई अभियान छेड़ा था। विस चुनावों के दौरान आचार संहिता लगने से इस सफाई अभियान को गति नहीं मिल पाई है। जिन दो वार्डों में यह अभियान शुरू किया गया था, यह अभियान वहीं तक सीमित होकर रह गया। इसक ो आगे नहीं बढ़ाया जा सका है। इस कारण शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। आए दिन गलियों-सड़कों और नालियों में कूड़ा यहां वहां पड़ा हुआ देखने को मिलता है।
विज्ञापन

पिछले लगभग एक महीने से त्योहारों के चलते तो सफाई व्यवस्था की हालत और भी खराब हो गई है। इस कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के धड़ोग, सपड़ी और जनसाली वार्ड में नालियों की हालत भी दयनीय बनी हुई है। यह नालियां जगह-जगह से टूट गई हैं। इस कारण इन नालियों का गंदा पानी कभी सड़कों पर बह रहा है, तो कभी लोगों के घरों में घुस जाता है। इस संदर्भ में नगर परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने बताया कि आचार संहिता लगने के कारण डोर टू डोर सफाई अभियान को जारी रखने में दिक्कतें पेश आई है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता खत्म होते ही सुराड़ा, चौंतड़ा, जनसाली और सपड़ी वार्ड में डोर टू डोर सफाई अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें