फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीएचएस क्लीनिकाें को मिलेंगे चिकित्सक

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के पूर्व सैनिकों को अब ईसीएचएस क्लीनिकाें में अपना इलाज करवाने में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। ईसीएचएस क्लीनिकों में चल रहे चिकित्सकों के खाली पदों को जल्द ही भर दिया जाएगा। चिकित्सकाें की तैनाती हो जाने से जिले के 4 हजार पूर्व सैनिकों को उपचार करवाने में काफी सुविधा मिलेगी। ईसीएचएस क्लीनिक बकलोह और चंबा में डाक्टराें के रिक्त पद चल रहे थे। डाक्टराें के पद खाली चलने से पूर्व सैनिकों को उपचार करवाने के लिए जिले से बाहर जाना पड़ रहा था। इस कारण पूर्व सैनिकों को उपचार करवाने में काफी दिक्कतें भी पेश आ रही थी।
विज्ञापन

इससे पूर्व सैनिकाें को उपचार करवाना काफी महंगा भी साबित हो रहा था। अब इन ईसीएचएस क्लीनिकों में चिकित्सकों के खाली पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। सैनिक कल्याण बोर्ड के सूत्र खुलासा करते हैं कि चिकित्सकों के खाली पदों के लिए साक्षात्कार भी हो चुके हैं।
उधर, इसकी पुष्टि सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर जीएस पुरिया ने की है। उन्हाेंने कहा कि ईसीएचएस क्लीनिक बकलोह और चंबा में चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी। इसके लिए चिकित्सकों के साक्षात्कार हो चुके हैं। इसी माह चिकित्सकों की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें