फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाधिकार समितियां की जाएं गठित

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वनाधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत गठित होने वाली अलग-अलग प्रकार की कमेटियों के गठन बारे जिला गुज्जर समाज कल्याण सभा का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष हसनदीन की अध्यक्षता में उपायुक्त चंबा से मिला। सभा के अध्यक्ष हसनदीन और महासचिव गुलजार अहमद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 28 मार्च को पत्र संख्या टीडी 36 के माध्यम से वनाधिकार अधिनियम 2006 को लागू करने संबंधी आदेश जारी हुए थे। इसके अनुसार जिला वनाधिकार समिति व उपमंडल वनाधिकार समिति का गठन किया जाना है। वनाधिकार अधिनियम में मुख्य रूप से ग्राम सभा स्तर पर बनने वाली समिति ही मुख्य भूमिका निभाने वाली है।
विज्ञापन

जिला गुज्जर समाज कल्याण सभा ने इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि सरकार व प्रशासन ग्राम सभा स्तर पर बनने वाली वनाधिकार समितियों के गठन बारे दिशा निर्देश जारी करे। यह समितियां जुलाई माह के पहले रविवार को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं की बैठकों में ही गठित की जाएं। इस समय प्रदेश के सभी घुमंतू समुदाय गद्दी व गुज्जर हिमाचल की धारों चारागाहों में मवेशियों के साथ निवास कर रहे हैं। ये सभी लोग जुलाई मास में होने वाली ग्रामसभा की बैठकों में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि सरकार पंचायती राज विभाग को यह आदेश जारी करे कि जुलाई मास में आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठकों के एजेंडे में वनाधिकार अधिनियम समिति का गठन भी शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें