फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त डा. सुनील चौधरी ने संभाला कार्यभार

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भारतीय प्रशासनिक अधिकारी डा. सुनील चौधरी ने उपायुक्त चंबा का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पूर्व डा. सुनील चौधरी जिला किन्नौर में उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे। उपायुक्त चंबा डा. सुनील चौधरी ने कहा कि जिला में उन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के प्रयास किए जाएंगे, जिनका कार्य चल रहा है। जनहित के कार्यों को वरियता से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिला में विकास कार्यों तथा सरकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए हर माह प्रेस से मिलिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मीडिया के माध्यम से सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्हाेंने कहा कि प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान जिला में कार्यरत सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें