फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें न मानीं तो होगा चक्का जाम

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बेरोजगार शिक्षक संघ ने सरकार को चेताया है कि अगर जल्द उनकी मांगें न मानी गई तो चक्का जाम किया जाएगा। रविवार को आयोजित संघ की बैठक में कई मुद्दाें पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मनोज कुमार को अध्यक्ष चुना गया। इसके उपाध्यक्ष दिलीप सिंह बेदी, सचिव चरणजीत सिंह, सहसचिव केहर सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रेस सचिव राकेश सूरी को चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षकाें की नियुक्ति प्रक्रिया पर 50 प्रतिशत की शर्त लगाई गई है। उसका संघ विरोध करता है। संघ ने एसएमसी की भर्ती प्रक्रिया पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जलवाहकों की भर्ती एसडीएम की ओर से की जा रही है जबकि अध्यापकाें की भर्ती एसएमसी प्रधानों की ओर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि संघ इसका कड़ा विरोध करता है। शिक्षा विभाग की ओर से अध्यापकाें की भर्ती के लिए उचित नियम लागू करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि गलत नियमाें के तहत सरकार की ओर से कोई भी कार्रवाई की गई तो बेरोजगार संघ चक्का जाम करेंगे। सरकार शिक्षकाें की भर्ती के लिए जो नियम लागू कर रही है, उसका भी संघ ने विरोध किया है। डीएम की प्रशिक्षण प्रक्रिया पहले की जाती थी। सह प्रक्रिया दसवीं आधार पर होती थी। अब सरकार उन्हीं शिक्षकों पर 12वीं में 50 प्रतिशत की शर्त लगा रही है। जो शिक्षकों के साथ अन्याय है। संघ ने न्यायालय की ओर से 45 साल से ज्यादा आयु के अध्यापकों को जो राहत दी है। उसकी प्रशंसा की है। संघ ने सरकार से मांग की है कि जो एसएमसी के जरिये नियुक्ति की जा रही है यह बैचवाइज हो। उन्हाेंने सीएंडवी अध्यापकों से अनुरोध किया है कि 11 मई को साढ़े 12 बजे चौगान नंबर एक में सर्किट हाउस में होने वाली बैठक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें।
विज्ञापन

इस मौके पर योगेश कुमार, हरजीत सिंह, राजेंद्र कुमार, मनोहर लाल, संजय कुमार, हेम राज जरियाल, शिव कुमार, हेमंत, बिट्टू चोपड़ा, उमेश सेठी, जीत सिंह, नरेश कुमार, करनैल सिंह, प्रवीण कुमार, विनोद कुमार, बलदेव कुमार, रविंद्र कुमार, केवल कृष्ण, दुनी चंद, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार और रवि कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें