फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम करने पर मुकदमा

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। खड़ामुख चौक पर अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर रास्ता रोकने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें सिंयूर पंचायत के पूर्व प्रधान संजय कमार, पूर्व बीडीसी सदस्य दुनी चंद के अलावा पुरुषोत्तम कुमार, करनैल सिंह और करतार सिंह शामिल हैं। एसएचओ ज्ञान सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीण गुस्सा हैं। वे पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर थाने का घेराव करने की तैयारी में हैं। सिंयूर पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि एक तो सरकार और प्रशासन विकास कार्य करवाने में नाकाम रहे हैं, ऊपर से अपने हक के लिए सड़कों पर उतरे ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करके उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व बीडीसी सदस्य दुनी चंद ने बताया कि ग्रामीणों ने पहले ही अपनी मांग को लेकर चक्का जाम करने का ज्ञापन देकर प्रशासन को अवगत करवा दिया था। इसके बावजूद लोगों पर मुकदमा दर्ज करना उचित नहीं है। ज्ञात रहे कि सिंयूर पंचायत के लोगों ने विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर पंचायत में भी कई बार प्रस्ताव पारित करके भेजे थे, मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दे रखी थी। इसी के चलते शुक्रवार को उन्होंने चक्का जाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें