फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीए शिक्षकों को आफत बनी नौकरी

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में तैनात पीटीए शिक्षकों को नौकरी करना आफत बन गया है। हालत यह है कि पीटीए शिक्षकाें को वेतन की अदायगी समय पर नहीं हो रही है। वेतन न मिलने के कारण पीटीए शिक्षकाें को अपने घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

वेतन समय पर न मिलने के कारण पीटीए शिक्षक नौकरी छोड़ने को विवश हो गए हैं। जिले के आधा दर्जन के करीब स्कूलों में पीटीए शिक्षकों को छह माह से वेतन नहीं मिला है। अन्य स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकाें को भी दो माह से वेतन की अदायगी नहीं हो पाई है। हाल ही में पेश हुए बजट में भी इन शिक्षकाें की उम्मीदाें को करारा झटका लगा है। बजट में भी वेतन अदायगी के लिए पैसा शून्य ही है। वेतन न मिलने के कारण पीटीए शिक्षक उग्र होने लगे हैं। इस संबंध में वे छह मई को बैठक का आयोजन भी कर रहे हैं। जिले के स्कूलों 840 के करीब पीटीए शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है चंबा ब्लाक के दो स्कूल, भटियात ब्लाक के तीन स्कूल, तीसा ब्लाक में एक स्कूल में सेवाएं दे रहे पीटीए अध्यापकों को छह माह से वेतन नहीं मिल पाया। बजट में घोषणा के अनुसार इन्हें मूल वेतन का 50 प्रतिशत वेतन मिलना था। पास हुए बजट में पुराना वेतनमान भी नहीं डाला गया है। इससे पीटीए शिक्षक आहत हैं।
पीटीए शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि पीटीए शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेशभर में 6800 पीटीए शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पाया है। इसे लेकर संघ रणनीति बना रहा है। आने वाले समय में संघ मंत्रियाें और विधायकाें का घेराव भी करेगा। वहीं, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने कहा कि बजट स्वीकृत होते ही वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें