फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनावों में सोशल मीडिया प्रचार-प्रचार का बना मुख्य हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लोस चुनावों में सोशल मीडिया राजनेताओं और के प्रचार-प्रसार का मुख्य हथियार बना है। दोनों ही पार्टियां (भाजपा और कांग्रेस) सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार में किसी भी सूरत में एक दूसरे से पीछे नहीं रहना चाहती हैं। आलम, यह है कि जिले के पांचों विस क्षेत्रों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की होने वाली हरेक गतिविधि को सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। तो वहीं, दोनों ही दल एक-दूसरे की नाकामियों को भी सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचा रहे हैं। कुल मिलाकर जिले में सोशल मीडिया ही दोनों दलों के लिए प्रचार-प्रसार का मुख्य जरिया बना हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि लोक सभा चुनाव 2019 प्रदेश में अंतिम चरण के तहत 19 मई को मतदान होंगे। जिले चंबा के विस क्षेत्र चंबा, डलहौजी, भरमौर, चुराह, भटियात से 3,62,829 मतदाता चुनावी महायज्ञ में मतदान रूपी पूर्णाहुति डालेंगे। लोक सभा में दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतारा है। ऐसे में दोनों ही पार्टियां हर हाल में लोस चुनावों में अपने प्रत्याशी को जीत की दहलीज पार करवाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए दोनों ही पार्टियों ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार कर रही हैं। सोशल मीडिया के जरिये दोनों दल जहां अपनी-अपनी पार्टियों की छोटी से छोटी बैठक, सभा और अभियान को वायरल कर रहे हैं। तो वहीं, एक-दूसरे दल की कमियों को भी उजागर करने में पीछे नहीं रह रहे हैं। कुल मिला कर सोशल मीडिया के प्रचलन के बाद जिले में चुनाव प्रचार संबंधी पुराने तौर-तरीके कोसों दूर ही दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें