फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स-रे रूम में निजी सुरक्षा कर्मी और स्वास्थ्य कर्मी के बीच कहासुनी

Tue, 09 Apr 2019 12:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चंबा मेडिकल के एक्स-रे रूम में सोमवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब महिला निजी सुरक्षा कर्मी और वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मी के बीच बहस शुरू हो गई। महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ने निजी सुरक्षा कर्मी की लिखित शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से कर दी। कर्मचारी ने निजी सुरक्षा कर्मी पर आरोप लगाया है कि वह उचित तरीके से एक्स-रे रूम में ड्यूटी नहीं कर रही थी। इसकी वजह से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


इसको लेकर जब उन्होंने निजी सुरक्षा कर्मी को बोला, तो निजी सुरक्षा कर्मी भड़क उठी और उसके साथ बहसबाजी शुरू कर दी। पांच से दस मिनट तक एक्स-रे रूम में दोनों कर्मचारियों के बीच बहसबाजी चलती रही। इसमें मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में सिक्योरिटी इंचार्ज ने महिला सुरक्षा कर्मी को वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर लगाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि वह दिन भर बैठक में व्यस्त थे। इसके चलते उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही मामले की पूरी पड़ताल की जाएगी। लापरवाही नजर आने पर निजी सुरक्षा कर्मी पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें