फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आने से झुलसा भेड़ पालक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। होली में भेड़ बकरियों को चराते हुए एक भेड़ पालक बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। हादसे के बाद भेड़ पालक को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


भेड़ पालक की पहचान होशियार सिंह पुत्र मोती राम निवासी गांव बंजोह डाकघर सिल्लाघ्राट के रूप में हुई है। जो होली में अपनी भेड़ बकरियों को चराने के लिए गया था। इस दौरान अचानक जंगल में एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उसके साथ गए अन्य भेड़ पालकों ने घटना की जानकारी परिवार को दी। इसके साथ ही उसे उपचार के लिए चंबा पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि भेड़पालक को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें