फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावी नदी में नहाने जाकर जान जोखिम में डाल रहे सेना भर्ती में आए युवा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही सेना की भर्ती देने को आए युवा गर्मी से राहत पाने को रावी नदी में नहा रहे हैं। जोकि उनके लिए कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। इसके बावजूद प्रशासन इन्हें रोकने के लिए संजीदा नहीं दिख रहा है। इसकी वजह यह है कि करीब तीन साल पहले भी सेना भर्ती के लिए आए दो युवा रावी नदी में नहाते समय बह गए थे। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। ऐसे में दोबारा इस प्रकार घटना घटित न हो। प्रशासन को इसके लिए उचित प्रबंध करने की जरूरत है। मगर इसके बावजूद सोमवार को सेना भर्ती के लिए आए युवा बस स्टेंड और तत्वानी के पास रावी नदी किनारे नहाते रहे। युवाओं को नदी में जाने से रोकने के लिए कोई भी इंतजाम प्रशासन की ओर से नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन बारगाह में इन दिनों चंबा-कांगड़ा के उम्मीदवारों के लिए सेना की भर्ती चल रही है। युवाओं को भर्ती के दौरान अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं को रावी नदी से दूर रखने के लिए प्रशासन की ओर से कोई भी प्रबंध नहीं किए गए हैं। इसके चलते युवा अठखेलियां करने और नहाने को रावी नदी किनारे जा रहे हैं। हालत यह है कि रात में युवाओं को फुटपाथ या चौगान में खुले आसमान के नीचे सोना पड़ रहा है। योगराज, प्रकाश चंद, अमी चंद, नरेंद्र कुमार, चैन सिंह, दिलीप कुमार और मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चंबा से रावी नदी के किनारों की तरफ पुलिस की गश्त को बढ़ाने की मांग उठाई है। एसडीएम चंबा दिप्ती मंढोत्रा ने बताया कि उन्हें इस संदर्भ में जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसी बात है तो आर्मी अथॉरिटी से बातकर युवा रावी के किनारे न जाए इसके लिए उचित कदम उठाएं जाएंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें