फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-कंढेलू बस को हरछू तक चलाई जाए

विज्ञापन
hrtc - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। ग्राम पंचायत बडग्रां के ग्रामीणों ने भरमौर-कंढेलू चलने वाली सरकारी बस को हरछू तक चलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों तक एचआरटीसी प्रबंधन ने बस को हरछू तक भेजा। मगर बाद में बस सेेवा को बंद कर दिया गया। बस सेवा को बंद हुए करीब डेढ वर्ष बीत चुके हैं।

मगर अभी तक बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। इसकी वजह से चार गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के बडग्रां, कुठार, पलानी, भद्रा सहित अन्य गांव के लोगों को बस लेने के लिए चार किमी पैदल चलना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि हरछू तक सड़क बस योग्य नहीं है। लोनिवि ने सड़क बनाने के बाद बस चलाने के लिए पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वहां पर कुछ दिनों के लिए बस सेवा शुरू हुई। मगर बाद में उसे बंद कर दिया गया। ग्रामीण चेतराम, होशियार सिंह, राम प्रसाद, सुनील कुमार, हंसराज, कमल और जितेंद्र ने बताया कि बस सेवा शुरू होने से चार गांव के हजारों लोगों को फायदा होगा। उन्होंने बस सेवा बहाल करने के लिए जिला प्रशासन व एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है। पंचायत उपप्रधान किशोरी लाल ने बताया कि उपरोक्त बस सेवा को बहाल करने के लिए जल्द ही प्रतिनिधिमंडल भरमौर प्रशासन से मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें