फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहबाजारी उप समिति ठेकेदार और व्यापारियों पर रखेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेला आयोजन समिति की तहबाजारी उप समिति की बैठक शुक्रवार को उप समिति की संयोजक एवं एसडीएम चंबा दीप्ति मंढोत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में उप समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डोम तैयार करने वाले ठेकेदार और व्यापारियों पर नजर बनाए रखने के लिए एक टीम गठित की जाए जो नियमित तौर पर औचक निरीक्षण करके देखेगी कि व्यापारी द्वारा तय किए गए मानकों और शर्तों के मुताबिक दुकान तैयार की है या दिए गए क्षेत्रफल से अधिक पर अपनी व्यापारिक गतिविधियां चला रहा है। सभी व्यापारिक स्ट्रक्चर में लोगों के चलने के लिए निश्चित और पर्याप्त स्थान भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा बड़े आकार के डस्टबिन रखे जाएंगे ताकि स्ट्रक्चर के भीतर साफ सफाई बनी रहे। बैठक में इस बात को लेकर भी सहमति बनी कि इस बार मेला स्थल से पानी निकासी के लिए भी व्यवस्था किए जाने पर प्रभावी तरीके से कदम उठाए जाएंगे। उप समिति के गैर सरकारी सदस्यों द्वारा रखे गए सुझावों पर यह फैसला भी हुआ कि यदि चौगान में मेला आयोजित करने की माननीय उच्च न्यायालय से अनुमति मिलती है तो चौगान नंबर-2 में ही खाने पीने के स्टॉल रहेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि उप समिति द्वारा निरीक्षण टीम गठित कर ली गई है। सभी तरह के स्ट्रक्चरों को लेकर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी का प्रमाणपत्र जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि विशेष तौर से मेकेनिकल इंजीनियर को यह हिदायत दी जाएगी कि वे बड़े झूलों इत्यादि को लेकर दिए जाने वाले प्रमाणपत्र की पुष्टि के लिए बाद में मेले के दौरान भी चौगान नंबर-3 में जाकर यह सुनिश्चित करें कि सही चल रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें