फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा की ग्रामीण नियोजन समिति ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण नियोजन समिति ने मेडिकल कॉलेज चंबा का किया निरीक्षण
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से व्यवस्थाओं को लेकर मांगी फीडबैैक
समिति के सदस्यों ने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं पर जताया संतोष
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। विधानसभा की ग्रामीण नियोजन समिति ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज चंबा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान समिति ने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। समिति के अध्यक्ष विक्रम जरयाल व अन्य सभी सदस्यों ने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की फीडबैक ली। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें अस्पताल में मुफ्त दवाइयां मिल रही है या नहीं। इसको लेकर मरीजों ने संतोषजनक जवाब दिया। मरीजों ने दवाइयों को लेकर अस्पताल प्रबंधन की तारीफ की।
विज्ञापन

विधानसभा की ग्रामीण नियोजन समिति के अध्यक्ष विक्रम जरयाल ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को आदेश देते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। प्रदेश में कई बड़े स्वास्थ्य संस्थान भी खोले गए हैं। उन्होंने अस्पताल में जन औषधि केंद्र में मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध करवाने को भी कहा। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें